सोमवार, 10 मई 2010

गाँव तक पहुँची चीयर लीडर्स गर्ल्स ....


छत्तीसगढ़ में पहली बार क्रिकेट मैच में धूम मचा रही चियर लीडर्स गर्ल्स, गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम सिरसिदा में रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आनंद उठा रहे लोगों को साथ जिस प्रकार आईपीएल मैच में चीयर लीडर्स गर्ल्स गानों की धुन में नाच उठती है और दर्शकों का मनोरंजन करती है ठीक उसी प्रकार ग्राम सिरसिदा में मैच के दौरान हर चौके-छक्के लगने पर या विकेट उड़ने पर चीयर लीडर्स गर्ल्स के डाँस पर दर्शकों एवं खिलाड़ियों का मन भर देती है ।
छोटे से गाँव में शुरूआत इस प्रकार के आयोजनों में बड़े-बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया . ग्राम सिरसिदा में इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह एवं मनोरंजन की दृष्टि से काफी सफल साबित हुआ है . मैच के दौरान आसपास गाँव से आये लोगों में चीयर लीडर्स के डाँस को देखने महिला वर्ग के लोग भी पीछे नहीं रहे . महिलाएं भी इस मैच के साथ डाँस का मजा लेती रही । 30 अप्रैल से इस आयोजन का शुरूआत हुआ । सात दिनों के इस कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ . लोग दूर-दूर से चीयर लीडर्स को देखने के लिए आते थे क्योंकि इस तरह का आयोजन अभी तक कहीं नहीं हुआ । लोगों के लिए ये एक नई शुरूआत था क्योंकि ये सब टीवी पर ही प्रसारित की जाती है और वो भी बड़े बड़े आयोजनों में .


साभार
गोल्डी कुरैशी,
नवभारत पत्रकार, अरजुन्दा

शुक्रवार, 30 अप्रैल 2010

छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बारहवीं की परीक्षा में मोहनीश द्वितीय स्थान पर रहे .....

छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित बारहवीं की परीक्षा में मोहनीश कुमार सिन्हा ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में 96.2 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रहे । उन्होने उक्त परीक्षा में हिन्दी में 94 ,अंग्रेजी में 94 भौतिक शास्त्र में 72 अंक प्रयोगिक 25 अंक, रसायन शास्त्र 72 अंक प्रायोगिक 25 अंक एवं गणित विषय में 99 अंक पाकर यह स्थान बनाया ।

बचपन से होनहार इस छात्र नें प्राथमिक शिक्षा गाँव के ही सरस्वती शिशु मंदिर मुक्त आश्रम हथौद (करहीभदर) से प्राप्त किया एवं कक्षा नवमीं शास.उच्च.माध्य.विद्यालय कन्नेवाड़ा में प्रवेश लेकर आगे की पढ़ाई पूरी की । कक्षा दसवीं में भी उच्चतम अंक लेकर उन्होने स्कूल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था ।

पिता श्री हृदय लाल सिन्हा एवं माती श्रीमती नंदिनी सिन्हा एवं गुरूजनों के कुशल मागदर्शन में उन्होने यह मुकाम हासिल किया । परिवार में उनकी एक छोटी बहन है वो भी उन्ही की तरह शुरू से ही मेघावी रही है इस वर्श उन्होने कक्षा दसवीं की परीक्षा दी है । रिश्तेदारी में मोहनीश मेरा साला (पत्नी से छोटा भाई) है .....

अंत में मोहनीश को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ .....

दुनिया में कहां-कहां...


free widget